Home अध्यात्म महाशिवरात्री पर्व पर दूसरे दिन मेला में उमड़ी महिलाओं की भीड़

महाशिवरात्री पर्व पर दूसरे दिन मेला में उमड़ी महिलाओं की भीड़

0
महाशिवरात्री पर्व पर दूसरे दिन मेला में उमड़ी महिलाओं की भीड़
महाशिवरात्री पर्व पर दूसरे दिन मेला में उमड़ी महिलाओं की भीड़

मेंला में खरीदारी के दौरान जुटी महिलाओं और शिवभक्तों की भीड़

सकलडीहा । चतुर्भुजपुर में महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मेले में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद लिया। वही महिलाओं और ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। मेले में जिले के साथ-साथ बिहार राज्य से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यह मेला मंगलवार को भी जारी रहेगा।
चतुर्भुजपुर कस्बे में महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। पूरे जनपद में यह एकमात्र स्थान है जहाँ महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेला लगता है। इस मेले में कस्बे और आसपास के दुकानदार अस्थाई दुकानें लगाते हैं, जहाँ बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाते हैं।चतुर्भुजपुर के शिव सरोवर के पास बड़ी संख्या में अस्थाई दुकानें सजती हैं। यहाँ लोग घरेलू पत्थर से बने सामान जैसे ओखली, मूसर और सिलबट्टा खरीदते हैं, क्योंकि ये वस्तुएं साल में केवल इसी महाशिवरात्रि मेले में उपलब्ध होती हैं। सोमवार को मेले में इतनी भीड़ थी कि पैर रखने की भी जगह नहीं बची। लोग झूलों का आनंद लेने के साथ-साथ गुड़ से बनी जलेबी का स्वाद लेते और घरों के लिए मिठाइयाँ खरीदते देखे गए। यह जनपद का एक ऐतिहासिक और प्राचीन महाशिवरात्रि मेला है।मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम कुंदन राज कपूर, डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव और कोतवाल भूपेंद्र निषाद सहित बड़ी संख्या में पीएसी बल तैनात रहा।

Previous article लेखपाल के गिरफ्तार होते ही लेखपाल संगठन हुआ लामबंद
Next article हर घर जल योजना को लेकर विधायक ने सदन में उठायी सवाल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page