Home चंदौली योजनाओं को धरातल उतारने के लिये कवायद के लिये प्रशिक्षण

योजनाओं को धरातल उतारने के लिये कवायद के लिये प्रशिक्षण

0
योजनाओं को धरातल उतारने के लिये कवायद के लिये प्रशिक्षण
योजनाओं को धरातल उतारने के लिये कवायद के लिये प्रशिक्षण

ब्लॉक सभागार में बैठक में उपस्थित अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह

सकलडीहा। विकास खण्ड सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत,सचिव और एडीओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने दीप प्रजल्वित और पुष्प अर्पित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों और सचिवों को उनके अधिकार और कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई।
ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहचाने के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी मे सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।इसे जरूरतमंदों तक पहुचना हम सभी का दायित्व है।कहा कि उनके कार्यकाल में विकास खण्ड के सभी गांवो में कार्य हुआ है।ऐसा कोई गांव नही है जहाँ सरकार की योजनाओं के तहत विकास का कार्य नही हुआ है।कहा कि भाजपा सरकार विकास,शिक्षा और स्वास्थ और गरीबो के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है।इसी संकल्प के साथ हम कार्य करते है। वही बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता शासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गांव के विकास से ही देश का विकास है।हर योजनाओं को जनता के बीच पहुचाना होगा।वही प्रशिक्षक रामकुअर भारती ने नियमित बैठक,कार्य योजना,वीपीडीपी,सतत विकास लक्ष्य और पंचायती कल्याण कोष सहित अन्य जानकारियां विस्तार पूर्वक दिया।इस मौके पर सचिव राम सिंह,पवन,दुबे, शशिकान्त भारती, बिनय कुमार,नवनीत प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य,सचिव और एडीओ रहे।

Previous article आजमगढ़ रैली के लिए राजभर समाज ने भारी हुंकार
Next article राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page