सकलडीहा विधायक नईबाजार में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते
सकलडीहा। नई बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार को सेना के जवान संघर्ष यादव ने अपने पिता की पुण्डतिथि पर डे नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया। जिसका उद्घाटन सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में बिहार सहित अन्य जिले की कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइन प्रतियोगिता बक्सर और चौबेपुर वाराणसी टीम के बीच हुआ। जिसमें बक्सर की टीम ने विजेता बना।
प्रतियोगिता में गोरखपुर, प्रयागराज, चौबेपुर, बक्सर, चंदौली और वाराणसी सहित कुल छह टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बक्सर और चौबेपुर की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें बक्सर की टीम विजेता रही। विजेता टीम को 10 हजार रुपये नकद और एक शील्ड प्रदान की गई, जबकि उपविजेता चौबेपुर की टीम को पांच हजार रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सपा विधायक प्रभु नारायण यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर के साथ-साथ मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है। उन्होंने जोर दिया कि खेल में हार-जीत मायने नहीं रखती और इसे हमेशा खेल भावना से खेला जाना चाहिए। इस अवसर पर दिघवट के पूर्व प्रधान महेंद्र राजभर, कमलेश यादव,जितेन्द्र यादव,अमित यादव, राजीव सिंह उर्फ मुन्ना, जमुना विश्वकर्मा, सुभाष, मुकेश यादव, अनिल राजभर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और ग्रामीण मौजूद रहे।
