Home चंदौली बिजली की लटकती तार और पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

बिजली की लटकती तार और पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

0
बिजली की लटकती तार और पोल दुर्घटना को दे रहा दावत
बिजली की लटकती तार और पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

ताजपुर दुर्गापुर मार्ग पर लटकती बिजली की तार और पोल

सकलडीहा। सकलडीहा रजवाहा से दुर्गापुर ताजपुर वाया रूपेठा जाने वाली मार्ग पर बिजली की हाईटेंशन की तार और पोल लटक रहा है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। ग्रामीण और किसानों ने लटकती हुई तार और पोल को ठीक कराये जाने की मांग किया है।
किसानों ने आरोप लगाया कि आने वाले समय में गेहूं की कटाई होने वाली है। दुर्गापुर ताजपुर जाने वाली मार्ग और खेत में हाइटेंशन की तार और बिजली की पोल लटक रहा है। जो दुर्घटना को दावत दे रहा है। आने वाले समय में लटकती हुई तारों की मरम्मत नहीं हुई तो कोई बड़ी हादसा हो सकता है। टै्रक्टर और ट्राली पर गेहूं की बोझ खेत से ले जाने में समस्या होगी। किसान सुभाष,रतेन्द्र,मुसाफिर,टुनटुन ,भानू,सहित ग्रामीणों ने बताया कि लटकती तारों केा ठीक नहीं कराया गया तो आने वाले समय में बड़ी हादसा हो सकती है। सिरोहुपुर गांव के एक युवक की पूर्व में हाईटेंशन की तार की जद में आन से मौत होगयी थी। जबकि गांव में लटकती तार के कारण कई लोग गंभीर रूप से झुलस गये है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को बताया। वावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि कल हुई आंधी पानी से कई पोल लटके हुए है। इससे खतरा और होने की संभावना है। इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि लटकती तारों को जल्द ही ठीक कराया जायेगा।

Previous article सिलेंडर के लिये दर दर भटक रहे उपभोक्ता और दुकानदार
Next article श्रीपत ब्रम्हबाबा मंदिर के समीप दूषित सरोवर की साफ सफाई की मांग
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page