Home चंदौली सकलडीहा पावर हाउस पर हैंडपंप महीनों से खराब,पेयजल के लिए राहगीर सहित अन्य परेशान

सकलडीहा पावर हाउस पर हैंडपंप महीनों से खराब,पेयजल के लिए राहगीर सहित अन्य परेशान

0
सकलडीहा पावर हाउस पर हैंडपंप महीनों से खराब,पेयजल के लिए राहगीर सहित अन्य परेशान

सकलडीहा पावर हाउस पर हैंडपंप महीनों से खराब,पेयजल के लिए राहगीर सहित अन्य परेशान

गर्मी में हजारों उपभोक्ताओं की बूंद-बूंद को तरस, शिकायतों पर प्रशासन की लापरवाही, पिंटू पाल ने उठाई कार्रवाई की मांग

सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के पावर हाउस पर लगा सार्वजनिक हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। यहां बिजली बिल जमा करने, मीटर रीडिंग और अन्य समस्याओं को लेकर रोजाना हजारों उपभोक्ता आते हैं।लेकिन पेयजल की भारी कमी से सब परेशान हैं।तड़तड़ाती गर्मी की चपेट में लोग भारी मुश्किल से सहन कर रहे हैं। एक उपभोक्ता ने बताया, धूप में घंटों इंतजार के बाद भी पानी का एक कतरा नहीं निकलता। 10-20 बार हैंडल दबाते हैं, फिर निराश होकर इधर-उधर भटकना पड़ता है।महिलाएं और बुजुर्ग तो सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जो दूर-दराज से आते हैं। स्थानीय किसान नेता पिंटू पाल शेषनाथ यादव और विजयकांत पासवान ने बताया कि ये बहुत पुरानी समस्या है।उन्होंने कहा बार-बार शिकायतें की गईं लेकिन विद्युत विभाग या तहसील प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। हैंडपंप की मरम्मत के लिए छोटी-सी लागत आती है। फिर भी लापरवाही बरती जा रही।किसान नेता पिंटू पाल ने चेतावनी दी कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।यह समस्या न केवल पावर हाउस तक सीमित है।बल्कि आसपास के गांवों के लोग भी प्रभावित हैं। गर्मी बढ़ने के साथ जल संकट गहरा रहा है। जबकि सरकारी योजनाओं के तहत हैंडपंपों की नियमित मरम्मत का प्रावधान है। स्थानीय निवासियों ने एसडीएम और विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Previous article शिक्षक जीवन को तरासने और व्यक्तित्व गढ़ने का करते है काम
Next article गैस की किल्लत और स्मार्ट मीटर को लेकर सपा करेंगी आन्दोलन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page