कार्यकर्ताओं को कैंप कार्यालय पर सम्बोधित करते हुए सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव
सकलडीहा। समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर रविवार को विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में सपा के सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आगामी 14 अप्रैल को सेक्टर स्तर पर डा.भीम रॉव आंबेडकर की जंयती मनाये जाने के लिये कार्यकर्ताओं की अपील किया। वही आगामी दिनों गैस किल्लत और स्मार्ट मीटर सहित प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आन्दोलन चलाने की चेतावनी दिया।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि पीडीए के भगवान बाबा साहब की जंयती राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हर सेक्टर स्तर पर मनाने का फैसला लिया गया है। जिसके लिये तैयारी शुरू कर दिया गया है। उन्होने कहा कि गैस कि किल्लत से हर छोटे बड़े दुकानदार से लेकर आम जनता परेशान है। गैस की समस्या के कारण मंहगाई पर असर पड़ रहा है। इसके बाद स्मार्ट मीटर गरीबों से लेकर किसान और आम जनता का खून चूस रहा है। कब बिजली बंद हो जायेगी किसी को जानकारी तक नहीं होता है। स्मार्ट मीटर की मनमानी बिजली बिल आने से लोग हैरान और परेशान है। निजी विद्यालयों में गरीब गुरबों और किसानों के बच्चों का पढ़ना मुश्किल होगया है। फीस से लेकर कापी किताब महंगे दाम पर स्कूलों में बेचे जा रहे है। दुकानदारों के यहां कमीशन चल रहा है। समय रहते समस्या का समाधान नहीं होने पर सपा आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरेंगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर,सुभाष,धनंजय, रिंकू,प्रभात यादव,केशव राजभर,लक्ष्मण पासवान,सुरेन्द्र यादव,सत्यप्रकाश,अनिल चौहान,रविन्द्र यादव,अजीत,विजेन्द्र,जयश्याम शास्त्री,मुन्ना चौहान,शशीकांत भारती,सुमीत विक्की,अरून निषाद,फकरूद्दीन अंसारी आदि रहे।
