10.8 C
New York
Tuesday, April 7, 2026

Buy now

कर्मयोगी एप के माध्यम से रोजगार सेवकों मिलेगा एआई का प्रशिक्षण

कर्मयोगी एप के माध्यम से रोजगार सेवकों मिलेगा एआई का प्रशिक्षण

सकलडीहा विकास खंड पर कर्मयोगी प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते अध्यक्ष भवेश त्रिपाठी

सकलडीहा। विकास खंड सभागार में रविवार को डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में रोजगार सेवकों का कर्मयोगी एप का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान वीवी जी राम,एआई,जेम पोर्टल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। वही राजेगार सेवकों ने इस दौरान ईपीएफ दिलाने की मांग रखा। डीसी मनरेगा ने रोजगार सेवकों को समय से दिलाने का आश्वासन दिया।
विकास खंड के रोजगार सेवकों को डिजिटल ज्ञान को बढ़ाने के लिये एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के तहत प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिये कर्मयोगी एप के माध्यम से उन्हें जेम पोर्टल और बीवी जी राम आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे मरनेगा कार्य में होने वाली समस्या से निजात मिल सके। अधिक से अधिक मजदूरों को काम मिल सके। डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी ने सभी रोजगार सेवकों को कर्मयोगी एप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एप्लीकेशन को लोड करने का निर्देश दिया। अंत में रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष भवेश त्रिपाठी ने दो ईपीएफ फंड का खाते में नहीं आने पर समस्या से निदान दिलाने की मांग उठाया। इस मौके पर अध्यक्ष भवेश त्रिपाठी,अजीत यादव,चंदन,मुकेशअम्बरीश पांडेय,जयप्रकाश,हरेराम,राजेश यादव,हरिसेवक,घनश्याम, ममता यादव,होरीलाल, लल्लन विजय सिंह सहित अन्य रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page