बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सहायिकाओं को रजिस्टर से मिलान करते हुए
सकलडीहा। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सोमवार को आंगनबाड़ी सहायिकाओं को पदभार ग्रहण किया। सोमवार को 15 सहायिकाओं ने कार्यभार संभाला। इस दौरान कुल 108 नवनियुक्त सहायिकाओं को पदभार ग्रहण कराया और उनके दायित्वों से अवगत कराया। इस दौरान सहायिकाओं में उत्साह देखा गया।पदभार ग्रहण करने वाली आलमपुर की अंजू यादव, डेवढिल की नेहा तिवारी और पटपरा की नीतू कुमारी ने अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे शासन की योजनाओं को जनता तक मेहनत और निष्ठा से पहुंचाएंगी। सकलडीहा बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 119 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसमें 117 गांवों से आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि टेकापुर और कम्हारी गांवों से कोई आवेदन नहीं आया। जिससे इन दो गांवों में नियुक्तियां नहीं हो पाईं। शेष 117 गांवों में नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने 1 अप्रैल को इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इसके बाद से नियुक्त अभ्यर्थी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कराया गया। प्रधान सहायक नूतन के अनुसार, अभी भी 9 सहायिकाओं ने पदभार ग्रहण नहीं किया है। इनमें बरडीहा, बथावर, बढवल, रेवसा, माटीगांव, ओड़ौली, रानेपुर, संघती और चांदपुर गांवों की सहायिकाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यदि ये सहायिकाएं तीन माह के भीतर पदभार ग्रहण नहीं करती हैं, तो उनकी नियुक्ति स्वतः ही समाप्त हो जाएगी।
