Home चंदौली सकलडीहा पीजी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अभियान व दीवार हस्ताक्षर का आयोजन किया गया।

सकलडीहा पीजी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अभियान व दीवार हस्ताक्षर का आयोजन किया गया।

0
सकलडीहा पीजी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अभियान व दीवार हस्ताक्षर का आयोजन किया गया।

सकलडीहा पीजी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अभियान व दीवार हस्ताक्षर का आयोजन किया गया।

सकलडीहा। पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति दीवार, हस्ताक्षर अभियान तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मिस्ड कॉल अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, समानता तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यधिक संख्या में सहभागिता करते हुए नारी सम्मान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं समान अधिकारों से संबंधित संदेश नारी शक्ति दीवार पर अंकित किए तथा हस्ताक्षर कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मिस्ड कॉल देकर अपना समर्थन दर्ज कराया। इस अवसर पर डॉ0 सीता मिश्रा, प्रो0. दयाशंकर सिंह यादव, प्रो0. उदय शंकर झा एवं प्रो0. दयानिधि सिंह यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित प्राध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी समाज की आधारशिला है तथा महिलाओं के सम्मान और उन्नति के बिना राष्ट्र का समुचित विकास संभव नहीं है। महाविद्यालय परिवार ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page