बढ़ती धूप में हैण्डपम्प खराब पेयजल के लिए परेशान राहगीर व ग्रामीण।
सकलडीहा। ताजपुर बाल विकास परियोजना व कॉपरेटिव के समीप लगे हैण्डपम्प आज लगभग एक माह से खराब पड़ा हुआ है ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा की इसकी सूचना कई बार ग्राम प्रधान सहित अन्य विकासखंड के अधिकारियों को दिया गया परन्तु अभी तक कोई सुनवाई नही हुई न तो अभी तक हैण्डपम्प का मरम्मत किया गया। इधर अप्रैल माह में बढ़ती धूप व लू से आमजन मानस बेहाल है।वही प्यासे राहगीर सहित अन्य आने जाने वाले इस हैण्डपम्प से अनजान व्यक्ति अक्कसर हैण्डपम्प के पास जाकर कुछ देर चलाकर थक जाते है हैण्डपम्प से पानी न निकले पर मायूस हो कर वापस चले जाते है।वही ग्रामीणों ने इस बढ़ती धूप को देखते हुए ग्रामप्रधान व अन्य विभागीय अधिकारियों से हैण्डपम्प मरम्मत की मांग की है।