Home चंदौली यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने CBSE परीक्षा में लहराया परचम,हर्ष

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने CBSE परीक्षा में लहराया परचम,हर्ष

0
यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने CBSE परीक्षा में लहराया परचम,हर्ष

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने CBSE परीक्षा में लहराया परचम

चंदौली। जनपद के बबुरी स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।परीक्षा में पीयूष उपाध्याय ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनका लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनना। वहीं, अंजलि गुप्ता ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और उनका सपना डॉक्टर बनना है। आकांक्षा केशरी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया, उनका लक्ष्य भी डॉक्टर बनना है। प्रगति मौर्या ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया और वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं।विद्यालय के प्रबंधक सूर्यमुनि तिवारी एवं प्रधानाचार्य पंकज कुमार दुबे ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में गर्व और हर्ष का माहौल है।

Previous article बढ़ती धूप में हैण्डपम्प खराब पेयजल के लिए परेशान राहगीर व ग्रामीण।
Next article भोजापुर में अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के तहत संगोष्ठी आयोजित सकलडीहा।
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page