नये स्मार्ट मीटर पर सरकार की ओर से लगा दी गयी है रोक:अनिल राजभर
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर जनता की समस्या सुनते हुए
सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर गुरूवार को विभिन्न जनपद से आये लोगों की समस्या से रूबरू हुए। इस दौरान स्मार्ट मीटर सहित अन्य समस्याओं से ग्रामीणों ने अवगत कराया। मंत्री ने नये स्मार्ट मीटर पर सरकार की ओर से रोग लगाये जाने की जानकारी दिया। इसके पूर्व नवनिर्मित काली माता मंदिर पर मूर्ति स्थापना से पूर्व दर्शन पूजन और काशी से आये विद्वान पंडितों धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आर्शिवाद प्राप्त किया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्मार्ट मीटर की समस्या को संज्ञान में लाते हुए नये स्मार्ट मीटर लगाये जाने पर रोक लगा दिया है। इसके साथ ही कमेटी गठित किया गया है। स्मार्ट मीटर से आ रही बिजली बिल की समस्या से लोगों को जल्द निजात दिलाने का भरोशा दिया। उन्होंने महिला आरक्षण पर विपक्षी दलों पर जमकर भड़ास निकाला। बताया कि विपक्षी दल कभी नहीं चाहते कि महिलाओं को उनका हक और अधिकार मिले। आने वाले चुनाव में देश की महिला सपा कांग्रेस सहित विभिन्न दलों को सबक सिखाने का काम करेंगी। अंत में बउरहिया काली माता मंदिर में चल रहे चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन पूरे परिवार के साथ किया। माता रानी के चरणो में सर झुकाकर आर्शिवाद लिया। इस मौके पर रतेन्द्र राजभर,अरविंद,गोपाल,अक्षय,अतुल सिंह,रिंकू राजभर,मोनू,अमित राय,गोबिंद राय,टुनटुन राय सहित अन्य मौजूद रहे।