Home अध्यात्म श्री मां बउरहिया काली माता मूर्ति की विधि विधान से हुई स्थापना

श्री मां बउरहिया काली माता मूर्ति की विधि विधान से हुई स्थापना

0
श्री मां बउरहिया काली माता मूर्ति की विधि विधान से हुई स्थापना
श्री मां बउरहिया काली माता मूर्ति की विधि विधान से हुई स्थापना

भगवान शंकर,कार्तिकेय,गणेश जी की मूर्ति हुई स्थापित

मूर्ति स्थापना के बाद काली माता मंदिर में यज्ञ करते हुए भक्तजन

सकलडीहा। कस्बा के तेन्दुईपुर स्थित प्राचीन मां बउरहिया काली माता मंदिर की मूर्ति स्थापना को लेकर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत कलश यात्रा,मूर्ति पूजा और पूर्व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा का आयोजन किया गया है। गुरूवार को तीसरे दिन काली की मूर्ति की स्थापना विधि विधान से कराया गया। इसके साथ ही भगवान शंकर,कार्तिकेय,गणेश जी की मूर्ति स्थापित किया गया। इस मौके पर यज्ञ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान किया गया।
हाइवे सड़क निर्माण के दौरान तेन्दुईपुर स्थित श्री मां बउरहिया काली माता की प्राचीन मंदिर चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। जिसे लेकर काशी और चंदौली के विद्वान पंडितों की देखरेख में पूर्व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया है। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गयी। दूसरे दिन भगवान शंकर मूर्ति और अरघा के साथ कार्तिकेय,हनुमान जी गणेश जी की मूर्ति लेकर शोभा यात्रा निकाली गयी। तीसरे दिन मूर्ति स्थापना कार्यक्रम विधि विधान से किया गया। त्रिदिवसीय शिव शक्ति हनुमत प्रतिष्ठा यज्ञ में प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ है द्वितीय दिवस में अनेक प्रकार की औषधि से मूर्तियों का दिव्य स्नपन के साथ नगर भ्रमण तथा नवचंडी पाठ संपन्न हुआ और इस क्रम में तृतीय दिवस में मूर्ति न्यास तथा सिंह लग्न में प्रतिष्ठा हवन पूर्णि हुति के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर काशी से आए आचार्य योगी आलोक शुक्ला,विद्वान पंडित मिथिलेश जी महाराज,पंडित हिमांशु मिश्र, पंडित सत्यम मिश्रा,आर्चाय राजेश चौबे ,रंगनाथ तिवारी,यजमान, टुनटुन राजभ,ररतेन्द्र राजभर,वरिष्ठ समाज सेवी मुराहु विश्वकर्मा,सुरेन्द्र यादव,रोहित जायसवाल,अरविंद राजभर,कैलाश राजभर,मोनू चौधरी,बनारसी राजभर,कमलेश,नीतू,सीता,गीता उषा,श्यामदेयी,प्रीतम,सुनील आदि सैकड़ों के संख्या में मंदिर समिति के लोग मौजूद रहे।

Previous article पृथ्वी दिवस पर महाविद्यालय में शपथ एवं संगोष्ठी का आयोजन
Next article नये स्मार्ट मीटर पर सरकार की ओर से लगा दी गयी है रोक:अनिल राजभर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page