Home चंदौली कानपुर नगर की एएसपी बनी स्नेहा तिवारी का हुआ सम्मान

कानपुर नगर की एएसपी बनी स्नेहा तिवारी का हुआ सम्मान

0
कानपुर नगर की एएसपी बनी स्नेहा तिवारी का हुआ सम्मान
कानपुर नगर की एएसपी बनी स्नेहा तिवारी का हुआ सम्मान

सीओ कार्यालय पर एएसपी स्नेहा तिवारी का मालाफूल के साथ स्वागत करते

सकलडीहा। सकलडीहा सर्किल की डिप्टी एसपी स्नेहा तिवारी को हाल ही में एएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है।लगभग आठ महीने तक सकलडीहा की सीओ के रूप में सेवा देने के बाद उनका स्थानांतरण पहले बलिया और फिर कानपुर कर दिया गया। गुरुवार देर शाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्किल के सभी दरोगा और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
मूल रूप से मिर्जापुर जिले के चुनार की निवासी स्नेहा तिवारी 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। उनके पति मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं। एएसपी के रूप में पदोन्नत होने के बाद उन्हें कानपुर भेजा गया है। एएसपी स्नेहा तिवारी को एक तेजतर्रार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित निस्तारण करना उनकी पहली प्राथमिकता थी, जिसके कारण वह क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थीं। उन्होंने अपराधियों और तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए, जिससे अवैध गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगा। सम्मान समारोह में सभी थाना प्रभारियों और उनके कार्यालय के सहकर्मियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्प भेंट कर उनके अग्रिम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ,धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव,, बलुआ थाना प्रभारी अरुण सिंह, धानापुर के त्रिवेणी लाल सेन, सुरेश प्रकाश सिंह, संदीप यादव,सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page