समधन ने समधन पर किया वॉर दोनों आपस मे मारपीट कर हुई घायल इलाज के दौरान रेफर
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव निवासी स्वर्गीय रविशंकर की पुत्री सुनीता की शादी सैदपुर मेल्हु सोनकर के पुत्र परदुम सोनकर से हुई है। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि विगत कुछ दिन पहले पति परदुम व सुनीता में आपसी किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी कि इसी बीच प्रदुमन के परिवार से प्रदुमन की माँ लीला देवी 53 सकलडीहा इटवा गांव अपने समधी स्वर्गीय रविशंकर के घर पहुच कर पुत्र प्रदुमन व पत्नी सरिता के बीच आये दिन होने वाले विवाद को समझने आई हुई थी कि इसी बीच आपस मे कहा सुनी के दौरान मारपीट हो गई।मारपीट में सैदपुर निवासी मेल्हु सोनकर की पत्नी से अपनी ही समधन उमरावती देवी से बातों बातों में ही मार पीट शुरू हो गया। वही दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई व दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई मौके पर जुटी भीड़ ने इसकी सूचना सकलडीहा कोतवाली पुलिस को दिया। वही सूचना पाते ही मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था मे देख पहले तत्काल सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी वाहन से भर्ती कराया इलाज के दौरान डॉ0 संजीव जायसवाल,छितिज सिंह ने हालात गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद आगे की कार्यवाई में पुलिस जुट गई।

