Home अध्यात्म भगवान बुद्ध मानवता और समता मूलक समाज का दिया संदेश:भंते

भगवान बुद्ध मानवता और समता मूलक समाज का दिया संदेश:भंते

0
भगवान बुद्ध मानवता और समता मूलक समाज का दिया संदेश:भंते
भगवान बुद्ध मानवता और समता मूलक समाज का दिया संदेश:भंते

सकलडीहा इंटर कॉलेज में आयोजित आंबेडकर जंयती समारोह में उपस्थित बौद्धिष्ठ सहित अन्य

सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान से रविवार को डा.भीम राव अम्बेडकर जयंती समारोह के उपलक्ष्य में बौद्ध धम्म यात्रा निकाली गयी। देर शाम तक पहुंची बौद्ध धम्म यात्रा विशाल गोष्ठी में तब्दील होगया। इस दौरान हजारों की संख्या में बौद्धिष्ठ सहित अनुवाई महिलायें और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में मिशनगीत के साथ डा.आम्बेडकर के सपनों का भारत बनाने का संकल्प दोहराया।
बतौर मुख्य अतिथि भंते चंदिमा थेरो पूर्व अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ ने कहा कि भगवान बुद्ध को मानने वाले लाखों नहीं करोड़ों की संख्या में हर देश और गांव में है। भगवान बुद्ध मानवता और समता मूलक समाज के लिये जाने जाते है। डा.आम्बेडकर के अनुवाईयों ने बौद्धधर्म को अपनाया। जिस देश में भगवान बुद्ध को दिया आज उनका पताका पूरे देश में गूंज रहा है। विशिष्ट अतिथि दिनेश चन्द्रा पूर्व भाषा अधिकारी और डॉ अश्वनी कुमार, राकेश कुमार ,गणेश प्रसाद ने कहा कि आंबेडकर ने दलितों को ही नहीं, पूरे भारत को समानता का संदेश दिया। धम्म यात्रा हमें उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है । हमें बौद्ध धम्म के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। पूरे देश में 25 प्रतिशत दलित समाज के लोग है। कार्यक्रम से पूर्व डा.आम्बेडकर और बुद्ध के तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए अनुवाईयों ने बुद्धधम्म यात्रा निकाला। जिसमें हजारों की संख्या में लोगा शामिल रहे। इस मौके पर मिशन गीत कलाकार रवि राज बौद्ध ,प्रीति बौद्ध,पप्पू राजा,शिवचरण दीवाना, बमार्कण्डेय कवि ने अपने गीतों से सबकों मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष रामराज राजभर सचिव पूर्व प्रधान नागेपुर,लल्लन प्रसाद, राम हरख चौधरी अरुण रत्नाकर ,निठोहर सत्यार्थी ज्ञानचंद, रमेश राम ,उर्मिला संतोष, प्रीती माला ,सुमनकांत, भाई राम, सत्यजीत भाष्कर,अजय यादव ,दुलारे राम,कुलदीप चौधरी,जितेन्द्र चौधरी,अरविंद राजभर,दीप सूदन आर्य,विजय शाहनी,सोनू,सतीश चन्द्र,सुरेन्द्र यादव,केके सोनी सहित अन्य रहे।

Previous article अज्ञात महिला की ट्रेन से कट कर मौत
Next article शोपीस बना वाटरकूलर,सालों से खराब पड़ा वाटर कूलर पयेजल के लिए परेशान ब्लॉक कर्मी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page