Home चंदौली नये रंगरूट सिपाहियों के आने से होगी सहुलियत सकलडीहा ।

नये रंगरूट सिपाहियों के आने से होगी सहुलियत सकलडीहा ।

0
नये रंगरूट सिपाहियों के आने से होगी सहुलियत  सकलडीहा ।
कोतवाली तीस नये रंगरूट सिपाहियों के आने से होगी सहुलियत

सकलडीहा । सकलडीहा कोतवाली में 30 नए सिपाहियों को तैनाती दी गई है।यह इन भर्ती हुए सिपाहियों की पहली पोस्टिंग है।इनमें से 7 सिपाहियों को डेढावल पुलिस चौकी और 6 को नईबाजार पुलिस चौकी पर तैनात किया गया है। जबकि शेष 15 सिपाही कोतवाली पर ही अपनी सेवाएं देंगे। पुलिसकर्मियों की कमी से जूझ रही सकलडीहा कोतवाली को अब इन नई नियुक्तियों से राहत मिलने की उम्मीद है। इन सिपाहियों के आने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होने की संभावना है।
रविवार की देर रात को सकलडीहा कोतवाली में 30 नए रंगरूट पहुंचे। कोतवाल ने नए सिपाहियों को थाने की कार्यप्रणाली और विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ कोतवाली आने वाले पीड़ितों के साथ मधुर व्यवहार रखने की भी सीख दी। उन्होंने सिपाहियों को निष्ठा और मेहनत से अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया।कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि नए पुलिसकर्मियों के आने से रात्रि गश्त सहित अन्य मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इस अवसर पर वरुणेंद्र राय, रोहित कुमार, प्रश्विन दुबे,दीपक,संदीप पांडेय,बंसल,आनंद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page