Home चंदौली सीएचसी मुख्य मार्ग पर खुला गंदानाला,ओवरफ्लो कर घरों में घुस रहा गंदा पानी दुर्गंध से संक्रामक रोग का खतरा

सीएचसी मुख्य मार्ग पर खुला गंदानाला,ओवरफ्लो कर घरों में घुस रहा गंदा पानी दुर्गंध से संक्रामक रोग का खतरा

0
सीएचसी मुख्य मार्ग पर खुला गंदानाला,ओवरफ्लो कर घरों में घुस रहा गंदा पानी दुर्गंध से संक्रामक रोग का खतरा
सीएचसी मुख्य मार्ग पर खुला गंदानाला के दुर्गंध से संक्रामक रोग का खतरा

सकलडीहा सीएचसी मार्ग पर कूंडा करकट से पटा गंदा नाला

सकलडीहा। टिमिलपुर गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर खुली गंदा नाली कूटा करकट से पटा पड़ा हुआ है। सीएचसी आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए संक्रमण और दुर्घटना का खतरा पैदा कर रही है। साथ ही, इससे उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीवन दूभर हो गया है। जब कि कई बार समाचार व मौखिक रूप से अधिकारी व अन्य को इसकी सूचना दी गई परन्तु अभी तक सफाई के नाम पर जीरो है,सफाई कर्मी सिर्फ खाना पूर्ति कर हाजिरी लगा कर मस्ती करते है। टिमिलपुर मुख्यमार्ग पर निवास करने वाले ग्रामीणों के घरों में तक वापस गंदा बदबूदार पानी पहुचने लगा है वही आसपास के लॉगो का जीना भी हराम हो गया है।जिसे लेकर ग्रामीणों में अब काफी आक्रोश पनपने लगा है।ग्रामीणों ने नाले की तत्काल साफ सफाई की मांग उठाया है।
सकलडीहा कस्बे के टिमिलपुर स्थित इस सीएचसी में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां सिजेरियन ऑपरेशन सहित अन्य सर्जरी भी की जाती हैं। अस्पताल परिसर के पास ही डॉक्टरों का निवास भी है। खुली नाली के कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों में संक्रमण फैलने का जोखिम बना हुआ है। टिमिलपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार ने बताया कि करीब दो साल पहले पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लगभग 500 मीटर नाली और सड़क का निर्माण शुरू किया गया था। हालांकि, ठेकेदार ने नाली को आधा-अधूरा बनाकर खुला छोड़ दिया, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई। इस खुली नाली के कारण आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दुर्गंध के कारण लोगों को नाक बंद करके गुजरना पड़ता है। ग्रामीण अभय यादव, रोशन, राहुल, विनीत और लक्ष्मण यादव,अमित,राजू ,काशी,पंचम,मुन्ना,सहित कई लोगों ने जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने शीघ्र ही समस्या से निजात दिलाया जायेगा।

Previous article नये रंगरूट सिपाहियों के आने से होगी सहुलियत सकलडीहा ।
Next article रेल पटरी पर बिछाने वाली स्लीपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page