Home क्राइम रेल पटरी पर बिछाने वाली स्लीपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

रेल पटरी पर बिछाने वाली स्लीपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

0
रेल पटरी पर बिछाने वाली स्लीपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
रेल पटरी पर बिछाने वाली स्लीपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते हुए परिजन

सकलडीहा । कस्बा के तेंदूईपुर गांव निवासी 18 वर्षीय युवक विशाल राजभर सोमवार की रात अपने मित्र के साथ बाइक से निमंत्रण के लिए मुगलसराय की ओर जा रहा था। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन स्टेशन के पास बाइक असंतुलित होकर रेलवे पटरी की स्लीपर से टकरा गई । जिससे मौके पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई । वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया । एम्बुलेंस द्वारा सकलडीहा सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया । वहां डॉक्टर ने विशाल को मृत घोषित कर दिया । वही दूसरे घायल को भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गई । परिजनों की तहरीर पर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई ।
तेंदूईपुर गांव के श्रमिक कमलेश राजभर का 18 वर्षीय पुत्र विशाल राजभर और नारायण सोनकर का पुत्र विष्णु सोनकर सोमवार की रात 9 बजे अपने बाइक से मुगलसराय की ओर निमंत्रण के लिए जा रहे थे। कुचमन रेलवे स्टेशन का गेट खुला था । मुगलसराय की ओर से वाहन रही थी । मुडान होने के कारण सामने से आ रही वाहन के कारण बाइक असंतुलित होकर के रेलवे पटरी बिछाने वाली पत्थर की स्लीपर से टकरा गई । बाइक चला रहा युवक विशाल राजभर और विष्णु सोनकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सकलडीहा सीएससी लाया गया । जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । वहां डॉक्टरों ने विशाल राजभर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि परिजनों की तारीफ पर पीएम की कार्रवाई की जा रही है । वही दूसरा युवक जिला अस्पताल में भरती है जिसका इलाज चल रहा है।
इनसेट में……
फौज में जाने का तैयारी कर रहा था युवक
परिजनों के अनुसार विशाल राजभर सकलडीहा इंटर कॉलेज का कक्षा 12 का छात्र था। फौज में जाने की तैयारी में जुटा था। उसकी अचानक मौत हो जायेगी परिवार के लोग सोचे नही थे। पिता कमलेश राजभर माता श्याम दुलारी बड़ा भाई विकास बहन अनिता राज का रोते रोते बुरा हाल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page