Home चंदौली समाज को समझने और बेहतर बनाने का माध्यम है समाजशास्त्र: प्राचार्य

समाज को समझने और बेहतर बनाने का माध्यम है समाजशास्त्र: प्राचार्य

0
समाज को समझने और बेहतर बनाने का माध्यम है समाजशास्त्र: प्राचार्य
समाज को समझने और बेहतर बनाने का माध्यम है समाजशास्त्र: प्राचार्य

सकलडीहा पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप पांडेय व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दयाशंकर सिंह

सकलडीहा । सकलडीहा पीजी कॉलेज में मंगलवार को समाजशास्त्र स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर छात्र-छात्राओं का समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र के महत्व पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस मौके पर छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि समाजशास्त्र केवल एक विषय नहीं बल्कि समाज को समझने और बेहतर बनाने का माध्यम है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाकर सफलता प्राप्त करने तथा महाविद्यालय व परिवार का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने अपने संबोधन में बताया कि समाजशास्त्र मनुष्य, समाज, संस्कृति, सामाजिक परिवर्तन, संस्थाओं और मानवीय संबंधों का वैज्ञानिक अध्ययन है। उन्होंने कहा कि यह विषय विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, संवेदनशीलता और तार्किक दृष्टिकोण विकसित करता है। प्रोफेसर यादव ने छात्रों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. प्रीतम उपाध्याय, डॉ. मीनू श्रीवास्तव डॉ. अजय यादव भी उपस्थित रहे।

Previous article रेल पटरी पर बिछाने वाली स्लीपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
Next article मंडी के अभाव में सड़क पर सब्जी मंडी लगा,आये दिन जाम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page