मंडी के अभाव में सड़क पर लगा है सब्जी मंडी
सकलडीहा। तहसील और ब्लॉक मुख्यालय होने के बाद भी सकलडीहा में सब्जी मंडी का निर्माण नहीं हुआ है। लेकिन मंडी समिति की ओर से लाखों रूपया की राजस्व वसूली विभिन्न मद से किया जाता है। सब्जी मंडी नहीं होने पर किसानों को सड़क पर औने पौने दामों में सब्जी बेचने को मजबूर होना पड़ता है। आरोप है कि प्राइवेट सब्जी मंडी में मनमानी शुल्क वसूल किया जाता है।
सरोवर का सुंदरीकरण कार्य धीमी गति से होने से आक्रोश
सकलडीहा। कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर के घाटों का निर्माण कार्य क्षेत्र पंचायत निधि से कराया जा रहा है। बीते कई माह पूर्व टेंउर की प्रक्रिया पूरी होगयी है। कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य भी शुरू होगया है। लेकिन कच्छप गति से घाट का निर्माण होने से कस्बावासियों में आक्रोश है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो धार्मिक त्योहारों पर महिलाओं को समस्या हो सकती है।
महीनों से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय
सकलडीहा। टिमिलपुर में महिनों से महिला सामुदायिक शौचालय बंद पड़ा हुआ है। जिसके कारण कस्बा के प्राचीन मंदिर और आदिशक्ति धर्मशाला पर आने वाले राहगीरों को काफी समस्या हो रही है। ग्रामीणों ने बंद पड़े सामुदायिक शौचालय को शुरू कराये जाने की मांग किया है।
सवारी टेम्पू और कार में टक्कर
सकलडीहा। सेवखर भोजापुर नहर के पास सकलडीहा की ओर से चंदौली जा रही खाली सवारी टेम्पू के अचानक मोड़ देने से चंदौली की ओर से आ रही कार से टकरा गयी। जिसमें दोनों वाहन क्षति्ग्रस्त हो गये। वही भीड़ जुटने पर टेम्पू चालक टेम्पू लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है।