बाजे गाजे के साथ प्रभात फेरी के बाद शनिदेव मूर्ति का हुवा स्थापना
सकलडीहा । कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर के किनारे दर्जनों देवी देवताओं के बीच शनिवार की देर शाम में शनिदेव जयंती के पावन दिन पर शनिदेव महाराज की नई मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कस्बे के ग्रामीणों द्वारा पूरे भब्य रूप में गाजे बाजे के साथ प्रभात फेरी कर किया गया। मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में देर शाम को कस्बे के ग्रामीणों व महिलाओं ने पूजा पाठ किया वही भव्य भंडारे, छप्पन भोग और प्रसाद भी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही मौके पर मौजूद जनपद के वरिष्ठ आचार्य रत्न शंकर उपाध्याय ने बताया कि शनिदेव महाराज की मूर्ति मंदिर में स्थापित की जा रही है तो उन्हें पश्चिम मुखी स्थापित करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा शनि देव के दर्शन कभी भी उनकी आँखों या सामने से नहीं बल्कि पैरों की तरफ से करने चाहिए जिससे शनि देव प्रसन्न होते है और भक्तों के सभी मनोकामनाएं पूर्ण होते है। इस मौके पर बिनीत चंद्र पांडेय, मनीष पाठक, मनीष मिश्रा,रामजन्म चौबे,दिलीप मिश्रा,अशोक मिश्रा, चिद्दु वर्मा,दीपक वर्मा,लवकुश विश्वकर्मा, मुकेश जायसवाल,अमित वर्मा,मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता,बब्लू रस्तोगी,बाशु सोनी, अशोक जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।


