तेन्दुईपुर स्थित काली माता मंदिर परिसर निर्माण कार्य की जानकारी लेते मंत्री अनिल राजभर
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान टिमिलपुर में मंदिर की गेट के साथ तेन्दुईपुर में काली माता मंदिर का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। शनिवार को देर शाम कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। इस दौरान मंदिर के प्रबंधक और व्यवस्थापक ने अधूरा पड़ी कार्य के बारे में जानकारी दिया। मंत्री ने संबधित विभाग के अधिकारियों को अधूरा पड़े कार्य को तेजी से कराये जाने का निर्देश दिया है।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रसास से बीते साल टिमिलपुर स्थित दुर्गा मंदिर,महेश्वर मंदिर और सरोवर घाट के साथ गेट का सुंदरीकरण मुख्यमंत्री पयर्टन योजना के तहत हुआ था। सड़क चौड़ीकरण के दौरान टिमिलपुर में स्थित गेट तोड़ दिया गया। इसके अलावा रामजानकी मंदिर और बउरहिया काली माता मंदिर के साथ धर्मशाला को भी तोड़ा गया था। लम्बे समय बाद भी टिमिलपुर में मंदिर का गेट निर्माण अधूरा पड़ा है। इसके अलावा रामजानकी मंदिर में मूर्ति की स्थापना अधूरा है। काली माता मंदिर का निर्माण हुआ लेकिन गेट बाउड्री और धर्मशाला निर्माण अधूरी है। इसके साथ ही कई जगह उखाड़ा गया हैंडपंप,स्ट्रीट लाइट के साथ हाईमास्क नहीं लगा है। डा.आम्बेडकर प्रतिमा की छतरी निर्माण नही हो पाया है। मंदिर के व्यवस्थापक टुनटुन राजभर,प्रबंधक रतेन्द्र राजभर ने निर्माण कार्य अधूरा होने के बारे में जानकारी दिया। मंत्री ने संबधित विभाग से अधूरा पड़ी कार्य को शीघ्र पूरा कराये जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर कमलेश यादव,विकास राय,रामप्यारे राजभर,मोनू चौधरी,अच्छे राजभर,सचिन,सूरज सिंह सहित अन्य रहे।