एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय जानकारी देते हुए
सकलडीहा। विकास खंड में ग्राम पंचायत भवनों पर विकास खंड के कुल 104 गांवों में 102 ग्राम पंचायत सहायक नियुक्त है। शनिवार को एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने पंचायत सहायकों की आनलाइन उपस्थिती की समीक्षा किया। जिसमें 57 पंचायत सहायकों अपने ग्राम पंचायत पर कई दिनों तक आनलाइन उपस्थिती दर्ज नहीं कराया है। जिसे लेकर एडीओ पंचायत ने सभी अनुपस्थित पंचायत सहायकों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिवस के अंदर उचित स्पष्टीकरण नहीं देने पर प्रतिदिन के हिसाब से दो सौ रूपया मानदेय की कटौती किया जायेगा। पंचायत विभाग की आदेश से पंचायत सहायकों में खलबली मची है।
विकास खंड के दो ग्राम सभा को छोड़कर सभी ग्राम पंचायत भवन पर संविदा के रूप में पंचायत सहायक नियुक्त किया गया है। जिन्हें नियमित रूप से प्रतिदिन सुबह दस बजे पंचायत भवन पर पहुंचकर आनलाइन उपस्थित दर्ज कराने का निर्देश है। मई माह में 31 दिनों में 8 दिन अवकाश रहा है। कुल 23 दिनों के कार्य दिवस के बावजूद कई पंचायत सहायक चार से दस दिनों तक उपस्थिती यूपी पीआरडी पोर्टल पर आनलाइन दर्ज नहीं कराया है। जिसके कारण पंचायत भवनों पर ग्रामीणों को काफी समस्या हुई है। समीक्षा के दौरान एडीओ पंचायत ने सभी 57 अनुपस्थित पंचायत सहायकों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि पंचायत सहायकों की ओर से बगैर सूचना के पोर्टल पर अनुस्थित होने पर नोटिस जारी किया गया है।