Home चंदौली हादसा के बाद भी बरठी गांव के समीप नही बना स्पीड ब्रेकर

हादसा के बाद भी बरठी गांव के समीप नही बना स्पीड ब्रेकर

0
हादसा के बाद भी बरठी गांव के समीप नही बना स्पीड ब्रेकर
हादसा के बाद भी बरठी गांव के समीप नही बना स्पीड ब्रेकर

सकलडीहा। क्षेत्र के चतुर्भजपुर तुलसी आश्रम मार्ग की सड़क बरठी गांव के बीच से होकर गुजरती है। जिस पर सुबह से शाम तक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल सवार जाते आते है। गांव के ग्रामीण हमेशा दहशत में जीते है। कई बार ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग किया लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। जबकि पूर्व में सड़क हादसा में कई लोगों की जान जा चुकी है।
पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के कारण लिंक मार्ग की सड़कों पर स्पीड कंट्रोल के लिए कोई ब्रेकर नहीं बनाया गया है। जिसकी वजह से बरठी गांव के ग्रामीण डर के साए में जीते है। सड़क किनारे घर होने से आधी रात परिवार का एक सदस्य जागता है तो अन्य सोते है। चतुर्भजपुर से नोनार तक बनी इस सड़क पर कई जगह स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया है। जिसकी वजह से दिन और रात ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार में वाहन चलाते है। ग्रामीण निंरजन कुमार,जीवन राय, दुलारे,विनय,अजय चौहान,संजय राय, दीनबंधु, राहुल कुमार,गोपाल,दीनदयाल,धनंजय सहित अन्य ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बरठी गांव के स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग किया है। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया है कि ग्रामीणों की शिकायत को पीडब्ल्यूडी विभाग को भेजा जाएगा।

Previous article आनलाइन उपस्थिती दर्ज नहीं होने पर 57 पंचायत सहायकों को नोटिस जारी
Next article सघन तिराहा पर अधूरी सड़क बड़ी हादसा को दे रहा दावत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page