Home चंदौली सघन तिराहा पर अधूरी सड़क बड़ी हादसा को दे रहा दावत

सघन तिराहा पर अधूरी सड़क बड़ी हादसा को दे रहा दावत

0
सघन तिराहा पर अधूरी सड़क बड़ी हादसा को दे रहा दावत
सघन तिराहा पर अधूरी सड़क बड़ी हादसा को दे रहा दावत

सघन तिराहा पर अधूरी सड़क के समीप खड़ी आटो सवारी वाहन

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बे के सघन तिराहे पर बीते तीन माह से सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके कारण यहां लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है और हादसों का खतरा बढ़ गया है। अधूरी सड़क होने के कारण आटो सवारी वाहन सहित अन्य वाहनों के दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। व्यापारियों ने अधूरी पड़ी सड़क और नाला निर्माण की मांग उठाया है
चंदौली-सैदपुर वाया सकलडीहा मार्ग को 500 करोड़ रुपये की लागत से स्टेट हाईवे बनाया जा रहा है। कुल 30 किलोमीटर लंबी यह सड़क करीब दो तीन वर्षो से निर्माणाधीन है। सकलडीहा कस्बे में सड़क निर्माण का कार्य जगह जगह अधूरा है। सघन तिराहे पर कमालपुर और धानापुर जाने वाले मोड़ पर सड़क की ढलाई का काम अधूरा है, जिससे यह मार्ग लंबे समय से वन-वे बना हुआ है। धानापुर, कमालपुर और चहनियां का यह मुख्य मोड़ होने के कारण यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। शाम के समय वाहनों का दबाव बढ़ने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। मंटू मिश्रा,संदीप गुप्ता,गोलू यादव,सचिन पांडेय,तरूण पांडेय आदि ने बताया कि अधूरी सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीते दिनों एक ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत होगयी थी। इसके साथ कई लोग अलीनगर और सघन तिराहा पर चोटिल हो चुके है। इस संबंध में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

Previous article हादसा के बाद भी बरठी गांव के समीप नही बना स्पीड ब्रेकर
Next article प्राचीन शिव मंदिर के समीप गंदगी,देख भड़के दशनार्थी ,आक्रोश
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page