Home चंदौली जहरीले सांप के काटने से तीन साल के बालक की मौत हो गई

जहरीले सांप के काटने से तीन साल के बालक की मौत हो गई

0
जहरीले सांप के काटने से तीन साल के बालक की मौत हो गई

जहरीले सांप के काटने से तीन वर्ष के बालक की मौत परिजनों में कोहराम

चन्दौली धानापुर। कस्बे में जहरीले सांप के काटने से एक तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन सेठ के बेटे रघुनाथ सेठ के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों में गहरा सदमा है।मंगलवार रात करीब 9 बजे बालक रघुनाथ अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बगल में रखे करकट में छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसते ही बालक अचेत हो गया और देखते ही देखते विष पूरे शरीर में फैल गया।परिजनों को पहले किसी विषैले जंतु के काटने की आशंका हुई। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर सांप के डंक मारने की पुष्टि हुई। परिजन तत्काल बालक को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे रेफर कर दिया गया।इसके बाद परिजन बालक को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां अनामिका सेठ, दादा श्यामनारायण सेठ और बड़े पापा विष्णु सेठ सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की एक बड़ी बहन कुहू जिसकी उम्र लगभग 6 वर्ष है वह भी इस घटना से सदमे में है।मृतक के बड़े पापा विष्णु सेठ ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे सांप के काटने से उनके भतीजे की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह नरौली गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। घटना की रात ही सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़ा गया और उसे कहीं दूर जंगल में छोड़ दिया गया।

Previous article भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन और पार्टी की मजबूत नींव: दूबे
Next article तकनिकी समस्या के कारण सकलडीहा में लगभग आठ घंटा बिधुत आपूर्ति रही ठप
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page