Home चंदौली भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन और पार्टी की मजबूत नींव: दूबे

भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन और पार्टी की मजबूत नींव: दूबे

0
भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन और पार्टी की मजबूत नींव: दूबे

भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन और पार्टी की मजबूत नींव: दूबे

सकलडीहा विधान सभा में आयोजित बूथ सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष अतिथियों को सम्मानित करते

सकलडीहा। भाजपा संगठन की ओर से विधानसभा स्तर पर बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को सकलडीहा विधान सभा के चारों मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में बूथ सम्मेलन का आयोजन तेन्दुईपुर स्थित लॉन में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत बनाने का मंत्र दिया गया। इस मौके पर अतिथियों को मंडल अध्यक्षों की ओर से स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि रामप्रकाश दूबे पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत व पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन और पाटीं का हर कार्यकर्ता मजबूत नींव है। पार्टी की नितियों को जन जन तक पहुंचाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। आगामी 2027 विधान सभा चुनाव में हर कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत बनाने की मंत्र दिया गया। विशिष्ठ अतिथि काशीनाथ सिंह जिलाध्यक्ष चंदौली और सर्वेश कुशवाहा पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के बदौलत ही चुनाव में भारी सफलता मिलती है। इस मौके पर अध्यक्षता रामअधार गुप्त,ब्लॉक प्रमुख अरूण जायसवाल,विवेक कैलाश यादव,मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान,अरूण मिश्रा,नंदगोपाल राजभर,मनोज कुशवाहा,विजय गुप्ता,संजीत सिंह,अभय पाठक,दीपक केशरी,सत्यप्रकाश गुप्त,सुनील सिंह,दिनेश गोंड,रंजय पांडेय,रामअशीष मौर्य,रितेश तिवारी,घनश्याम तिवारी,रोहित जायसवाल,अवधेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article चिकित्सक के दोनों पुत्रों ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया गांव का गौरव!
Next article जहरीले सांप के काटने से तीन साल के बालक की मौत हो गई
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page