चिकित्सक के दोनों पुत्रों ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया गांव का गौरव!
चन्दौली । धानापुर कुश्मी गांव के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ0 सुनील दत्त के बड़े एवं छोटे पुत्र ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ चिकित्सक सुनील दत्त भी धानापुर में आशुतोष पाली क्लिनिक चलाते है जो खुद एक चिकित्सक होते हुए गरीब असहाय की सेवा के साथ ही कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए है । आज एक कहावत याद आई, कर्म तेरा अच्छा है तो किस्मत तेरी दासी है।आज यही कहावत यहां आकर खूब लगती है कि डॉ0 साहब के कर्म अच्छे थे तो किस्मत खुद दास बनकर चल रही है। वरिष्ठ चिकित्सक सुनील दत्त जी के दोनों पुत्रों को चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल हुवा है। बताते चले कि बड़े पुत्र भी चिकित्सक हिमांशु कुमार 2020 में ही नीट की परीक्षा पास कर गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर शिक्षा ग्रहण कर लिया है वही अब नीट पीजी भी कर रहे है। इसी क्रम में छोटे पुत्र आशुतोष कुमार ने भी अपनी पूरी मेनहत लग्न के साथ पढ़ाई कर 2026 नीट की परीक्षा पास कर लिया। वही आशुतोष कुमार ने बताया की हम दोनों भाइयों की शिक्षा दीक्षा जनपद चन्दौली के धानापुर जीनियस इंग्लिश स्कूल से हाई स्कूल व इंटरमीडिएट लोरिक इंटर कालेज कमालपुर से शिक्षा ग्रहण किया इसके बाद वाराणसी के जीआरएस कोचिंग सेंटर से तैयारी कर काफी मेनहत लग्न के बाद नीट की परीक्षा पास कर स्वास्थ्य जगह में भी जगह बना लिया है। इस खुशी के मौके पर सकलडीहा प्रतीक्षा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ0 अश्विनी कुमार व डॉ0 अशोक कुमार सहित अन्य लोगो ने सोमवार को चिकित्सक सुनील दत्त के निजी आवास कुश्मी पर पहुच कर छात्र आशुतोष को माला फूल,अंगवस्त्र से स्वागत किया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खूब सराहा। इस मौके पर शुभकामनाएं देने वालों का उनके आवास पर तांता लग गया। ग्रामीणों, समाजसेवियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों ने दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वही चिकित्सक डॉ0 अश्वनी कुमार ने कहा कि दोनों भाइयों की यह सफलता गांव के ही नही पूरे जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत, अनुशासन और माता-पिता के मार्गदर्शन का यह शानदार परिणाम है। इस अवसर पर परिवार के लॉगो ने सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सभी के आशीर्वाद, विश्वास और सहयोग का प्रतिफल है। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा । वही डॉ0 अशोक कुमार ने पूरे परिवार को विश्वास जताया कि दोनों पुत्र भविष्य में एक सफल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे तथा अपने गांव और जिले का नाम देशभर में गौरवान्वित करेंगे।इस मौके पर विपिन बिहारी,हिमांशु कुमार, वरिष्ठ अध्यापक रामविलास राम,उपेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
