सकलडीहा में एआरटीओ ने मारा छापा, 9 गाड़ियों का किया चालान
सकलडीहा में एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक सिंह पूछताछ करते हुए
सकलडीहा । सड़कों को पार्किंग स्थल समझकर हादसों को दावत देने वाले वाहन चालकों और व्यवसायियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अब पूरी तरह आर-पार की जंग छेड़ दी है। कस्बों की सड़कों पर दिन-दहाड़े हो रही अनियंत्रित लोडिंग और अनलोडिंग के चलते रोज-रोज के जाम और दुर्घटना के खतरे से तंग आ चुके लोगों को राहत दिलाने शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन खुद मैदान में उतरे। सकलडीहा के अति-व्यस्त सघन तिराहे पर अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके के नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया।
एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक सिंह ने मौके पर मनमाने ढंग से खड़े 9 बड़े व्यावसायिक वाहनों का भारी चालान काटा। एआरटीओ ने स्पष्ट कर दिया कि भविष्य में यदि दिन के समय सड़क घेरकर लोडिंग या अनलोडिंग की गई तो वाहनों को बिना किसी मोहलत के सीधे सीज कर दिया जाएगा।सड़कों पर जाम लगाने और लोगों की जिंदगी जोखिम में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सघन तिराहा-चहानिया मार्ग पर दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश और ठहराव का समय तय करने के लिए जल्द ही जिलाधिकारी से बातचीत कर नई व्यवस्था लागू की जाएगी।