Home चंदौली मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, चंदौली में शिक्षकों को वितरित हुए कैशलेस कार्ड

मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, चंदौली में शिक्षकों को वितरित हुए कैशलेस कार्ड

0
मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, चंदौली में शिक्षकों को वितरित हुए कैशलेस कार्ड

मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, चंदौली में शिक्षकों को वितरित हुए कैशलेस कार्ड

चंदौली सकलडीहा 26 जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के लगभग 7.5 लाख शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से किया। इस अवसर पर जनपद चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें राजकीय, सहायता प्राप्त, अशासकीय एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।योजना के तहत पात्र शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से ₹1.5 करोड़ तक का आकस्मिक बीमा, ₹3 करोड़ तक का एयर एक्सीडेंट बीमा, ओपीडी एवं डे-केयर सेवाओं के लिए ₹60,000 तक की सहायता तथा ₹12 लाख तक का टर्म इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों का सम्मान और उनका कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को बदलती तकनीक, सोशल मीडिया एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री के संबोधन के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा जनपद के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। जनपद के लगभग 1,100 शिक्षकों के लिए कैशलेस कार्ड तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान सकलडीहा पीजी कॉलेज के 25 शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस कार्ड प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के विधायक रमेश जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ सैयदराजा एवं चकिया विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यह योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक बोझ कम होगा और समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनपद की नोडल अधिकारी प्रो. सुकृति मिश्रा (प्राचार्य, पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय), उप नोडल अधिकारी प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय (प्राचार्य, सकलडीहा पीजी कॉलेज) सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्री विन्ध्याचल मिश्र ने किया।अंत में नोडल अधिकारी प्रो. सुकृति मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर प्रोफेसर उदय शंकर झा, प्रोफेसर विजेंदर सिंह, प्रोफेसर शमीम राइन,डॉ0 अभय वर्मा,डॉ0 अजय यादव,डॉ0 सीता मिश्रा,अमन मिश्रा, प्रोफेसर संदीप कुमार जायसवाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page