हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा सकलडीहा पीजी कॉलेज, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
सकलडीहा, चंदौली। ‘हर घर तिरंगा यात्रा-2026’ अभियान के तहत शुक्रवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज में जनजागरण एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान की शपथ लेकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की अस्मिता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।प्रो. उदय शंकर ने कहा कि देश की आजादी वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। युवाओं को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। प्रो. इंद्रदेव सिंह ने विद्यार्थियों से अनुशासन, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।प्रो. विजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों से अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की, जबकि प्रो. महेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता में तिरंगा राष्ट्रीय एकता का सबसे सशक्त प्रतीक है। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का जनआंदोलन है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्यामलाल यादव एवं डॉ. योगेंद्र तिवारी ने स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा, राष्ट्रहित और जनजागरण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ डॉ. राजेश यादव, डॉ. पवन ओझा, डॉ. अमन मिश्रा, डॉ. सीता मिश्रा, डॉ. वंदना, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने आगामी राष्ट्रीय पर्वों पर भी राष्ट्रभक्ति और जनजागरण के कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।