सकलडीहा। उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में सोमवार को तहसील दिवस का आयेाजन किया गया। इस दौरान महज 36प्रार्थना पत्र पड़ा जिसमें मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर कई विभाग के अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताया।
तहसील दिवस को लेकर नागपंचमी का पर्व होने के कारण कई अधिकारियों के तहसील दिवस पर समस्य से नहीं होने के कारण फरियादियों को काफी समस्या हुई। एसडीएम आकांक्षा सिंह और तहसीलदार अनुराग सिंह समस्या को लेकर फरियादियो से रूबरू रहे। पुलिस विभाग के कई थाने अधिकारी नहीं पहुंचे थे। अधिकारी लेखपाल कानूनगों और थाने के दरोगा को बुलाने के बाद भी नहीं आने पर समस्या का खुद निस्तारण कराने में जुटे रहे। इस मौके पर तहसीलदार अनुराग सिंह,नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद,बीडीओ विजय सिंह,पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह,विक्रांत श्रीवास्तव,एडीओ एजी विनय मिश्रा,पीडब्ल्यूडी जेई सुदामा यादव,चंदन यादव,अखिलेश मिश्रा सहित अन्य रहे।