चतुर्भुजपुर स्थित स्वंय भू कालेश्वर धाम में जलाभिषेक करते श्रद्धालु और महिलायें
मंदिर परिसर के बाहर साफ सफाइ्र में लगातार जुटे सफाई कर्मी
सकलडीहा । सावन माह के तीसरे सोमवार को नागपंचमी के दिन चतुर्भुजुपर स्थित स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर और सकलडीहा के महेश्वर नाथ मंदिर पर सुबह से श्रद्धालुओं और कावड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ा था। भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए कावड़ यात्रियों के साथ महिलाओं ने दर्शन पूजन किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। मंदिर परिसर से लेकर गेट तक पंचायत विभाग की ओर से लगातार साफ सफाई अभियान में कर्मचारी जुटे रहे।
सावन माह के तीसरे सोमवार को व्रती महिलाओं ने वेल पत्र,धतूरा,जल, दही,कनेल का फूल सहित विभिन्न प्रकार की पूजा सामाग्री के साथ शिवालयों में पहुंचकर विधि विधान से विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक किया। वही कावड़ियों का जत्था सुबह तीन बजे भोर से ही मंदिर परिसर में लम्बी लाइन लगाकर पट खुलते ही जयकारा के साथ जलाभिषेक किया। मंदिर के पुरोहित रामनिवास पाठक लगातार मंत्रोच्चारण के बीच भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते रहे। उन्होंने बताया कि स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव की धारी धारी शिवलिंग के स्पर्श मात्र से जीवन की सारी कष्ट दूर होती है। वर्षो बाद नागपंचमी पर सावन का सोमवार रहा। आज दर्शन पूजन करने वालों की सारी मुरादें पुरी होती है। सीओ कृष्ण मुरारी और कोतवाल भूपेन्द्र निषाद पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे। भीड़ और वाहनों को नियंत्रण के लिये जगह जगह बैरियर लगाये गये थे। मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी पीयूष तिवारी और पुजारी राजेश पांडेय मंदिर में सुबह से ही डटे रहे। इस मौके पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,लक्ष्मीकांत मिश्रा,राजेन्द्र सिंह,राणा यादव,जगदीश यादव,डॉ.अश्वनी कुमार,विजय शंकर चौहान सहित एनसीसी कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा एनसीसी छात्रों के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में डटे रहे।


