Home चंदौली ट्रेन की चपेट में आने से बीटेक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ट्रेन की चपेट में आने से बीटेक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
ट्रेन की चपेट में आने से बीटेक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ट्रेन की चपेट में आने से बीटेक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव के समीप बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय बीटेक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बथावर गांव निवासी स्व. शिव प्रकाश राम के दो पुत्र प्रदुम और सिद्धार्थ शिव विद्यार्थी तथा एक पुत्री रानी देवी हैं। सिद्धार्थ बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार, बुधवार की सुबह वह बाइक से उसरी खेल मैदान में दौड़ लगाने गया था। बाइक रेलवे लाइन के किनारे खड़ी करने के बाद वह मैदान में चला गया।दौड़ लगाने के बाद घर लौटते समय सिद्धार्थ रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच पुलिस से हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई।बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां कमला देवी, भाई प्रदुम और बहन रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Previous article 45 देशी पाउच शराब के साथ एक गिरफ्तार
Next article अंतर्जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में गाजीपुर की टीम बनी विजेता
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page