Home चंदौली केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से व्यापारी परेशान: अली मेहदी

केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से व्यापारी परेशान: अली मेहदी

0
केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से व्यापारी परेशान: अली मेहदी

केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से व्यापारी परेशान: अली मेहदी

सकलडीहा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से चर्चा करते पर्यवेक्षक अली मेहदी व कांग्रेसी नेता

सकलडीहा, चंदौली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत सकलडीहा में व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। पर्यवेक्षक अली मेहदी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।अली मेहदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नए नियम-कानून और विभिन्न प्रकार के करों के कारण व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। जीएसटी समेत अन्य करों की व्यवस्था से छोटे व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। व्यापारियों ने सरकार से बेहतर व्यापारिक माहौल और राहत की उम्मीद की थी, लेकिन उन्हें लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके समाधान के लिए आवाज उठाएगी।व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने पर्यवेक्षक का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, विजय प्रताप सिंह, बृजेश सिंह, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Previous article अंतर्जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में गाजीपुर की टीम बनी विजेता
Next article स्कार्पियो से टकराकर पलटा शव वाहन,दो घायल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page