Home चंदौली स्कार्पियो से टकराकर पलटा शव वाहन,दो घायल

स्कार्पियो से टकराकर पलटा शव वाहन,दो घायल

0
स्कार्पियो से टकराकर पलटा शव वाहन,दो घायल

स्कार्पियो से टकराकर पलटा शव वाहन,दो घायल

कंदवा(चंदौली)।सैयदराजा जमानियां मार्ग पर मंगलवार को कंजेहरा के पास एक शव वाहन आगे चल रही स्कॉर्पियो से पास लेने की चक्कर मे टकराकर पलट गया इस दौरान शव वाहन का चालक सहित एक सवार को चोट आयी वहीं स्कार्पियो सवार बाल बाल बच गए।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव वाहन के चालक सवार को बाहर निकालकर कर प्रारंभिक इलाज कराया गया।जानकारी के अनुसार शव वाहन चालक मोहम्मद कसीम पुत्र गुलाम 38 वर्ष अपने सहयोगी असलम पुत्र शमशुद्दीन 38 के साथ पटना से शव पहुंचाकर सैयदराजा जमानिया मार्ग होते हुए मुंबई के लिए जा रहा था।वह कंजेहरा के पास जैसे ही पहुंचा आगे चल रही स्कार्पियो से पास लेने चाह रहा था तभी शव वाहन स्कार्पियो से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। तेज आवाज सुनकर आस पास मौजूद लोग मौके की तरफ दौडे सूचना पुलिस को दिया गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव वाहन के चालक व सहयोगी को वाहन से बाहर निकलवाया गया।शव वाहन मे मौजूद प्राथमिक चिकित्सा किट की मदद से उपचार कराया गया।वहीं स्कार्पियो चालक जमानियां निवासी रुद्रेश सिंह सहित दो अन्य सवार हादसे मे बाल बाल बच गए।हांलांकि स्कार्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

Previous article केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से व्यापारी परेशान: अली मेहदी
Next article चन्दौली कैथी की बेटी डॉ. निधि तिवारी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page