Home चंदौली अवैध मच्छररोधी अगरबत्तियों की बिक्री पर प्रशासन सख्त चंदौली

अवैध मच्छररोधी अगरबत्तियों की बिक्री पर प्रशासन सख्त चंदौली

0
अवैध मच्छररोधी अगरबत्तियों की बिक्री पर प्रशासन सख्त  चंदौली

अवैध मच्छररोधी अगरबत्तियों की बिक्री पर प्रशासन सख्त

चंदौली। जिले में अवैध, अपंजीकृत और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मच्छररोधी अगरबत्तियों की बिक्री, भंडारण और निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने किराना दुकानदारों, कीटनाशी विक्रेताओं और पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटरों को ऐसे उत्पादों की बिक्री तत्काल बंद करने की चेतावनी दी है।जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि स्वीट नाईट, डायनासोर, श्री डेंगू किलर, स्लीपवेल और कम्फर्ट नाम से बिकने वाली कुछ अगरबत्तियों में अपंजीकृत कीटनाशी रसायन डीमेफ्लूथ्रिन और मेपेफ्लूथ्रिन के इस्तेमाल की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे अनधिकृत रसायनों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इनके धुएं के संपर्क में आने से सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, एलर्जी और फेफड़ों से संबंधित समस्याएं होने की आशंका रहती है।उन्होंने सभी संबंधित दुकानदारों और विक्रेताओं को निर्देश दिया कि ऐसे उत्पादों का विक्रय व भंडारण तत्काल प्रभाव से बंद कर दें। प्रशासन की ओर से इन उत्पादों की बिक्री पर निगरानी बढ़ा दी गई है और जांच अभियान चलाया जा रहा है।जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान पर अनधिकृत कीटनाशी रसायनों से युक्त अगरबत्तियां पाई गईं तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कीटनाशी अधिनियम-1968 एवं नियमावली-1971 के तहत कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि वे केवल प्रमाणित एवं अधिकृत मच्छररोधी उत्पादों का ही प्रयोग करें और संदिग्ध या गैर-प्रमाणित उत्पादों की बिक्री की जानकारी संबंधित विभाग को दें।

Previous article किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
Next article गड़ई नदी पर बना अवरोध खुला, किसानों को मिली राहत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page