Home चंदौली घास साफ करते समय सर्पदंश से बुजुर्ग अचेत, उपचार के बाद हालत में सुधार

घास साफ करते समय सर्पदंश से बुजुर्ग अचेत, उपचार के बाद हालत में सुधार

0
घास साफ करते समय सर्पदंश से बुजुर्ग अचेत, उपचार के बाद हालत में सुधार

घास साफ करते समय सर्पदंश से बुजुर्ग अचेत, उपचार के बाद हालत में सुधार

सकलडीहा, चंदौली। अम्बेडकर नगर निवासी 72 वर्षीय मुसे राम पुत्र स्व. घूरा राम को घर के पास घास की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।वही चिकित्सक डॉ. बीके प्रसाद ने तत्काल उपचार शुरू किया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया और वह खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मची रही।चिकित्सक डॉ. बीके प्रसाद ने ग्रामीणों से अपील की कि घास-फूस या झाड़ियों की सफाई करते समय विशेष सावधानी बरतें और सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराएं।

Previous article गड़ई नदी पर बना अवरोध खुला, किसानों को मिली राहत
Next article बबुरी रोड पर फिर हादसा, पेड़ से टकराकर पलटा ऑटो
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page