अघोरेश्वर भगवान राम सरोवर परिसर में रोपे सैकड़ों पौधे
सकलडीहा। परमपूज्य अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम सरोवर परिसर में शुक्रवार को अघोर परिषद ट्रस्ट के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। पूज्य गुरुपद संभव राम जी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह के स्वयंसेवकों और आदि आश्रम हरिहरपुर (ताजपुर) के सदस्यों ने सहभागिता की। इस दौरान सरोवर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना रहा। पौधरोपण के बाद उपस्थित लोगों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। गुरुपद संभव राम जी के सानिध्य में आयोजित अभियान में श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ. सुरेश सिंह, पारस यादव, रविन्द्र प्रताप सिंह, शिवाजी सिंह, अमित सिंह, विक्की सिंह, राहुल सिंह,पोप सिंह सहित संस्था से जुड़े पदाधिकारी, श्रद्धालु और स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।