Home चंदौली आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का SRM टीम ने किया भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का SRM टीम ने किया भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

0
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का SRM टीम ने किया भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का SRM टीम ने किया भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

सकलडीहा, चंदौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर सदलपुरा एवं तारा जीवनपुर का शुक्रवार को SRM टीम द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।भ्रमण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, अभिलेखों के रखरखाव, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद चंदौली, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार, ,अधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद ,SRM टीम के सदस्य डॉ. सुदीप कुमार, ARO अमित कुमार मिश्र, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजनीकांत राय तथा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक शाहीद आलम अंसारी ,छितिज सिंह,स्टॉप नर्स प्रदीप यादव,शिवेन्द्र सिंह,पूनम, सारिका,धिरजा सिंह,राजकिशोर वर्मा,सहित अन्य उपस्थित रहे।इस दौरान टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

Previous article अघोरेश्वर भगवान राम सरोवर परिसर में रोपे सैकड़ों पौधे
Next article मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित,मेहदी प्रतियोगिता में दिखाया प्रतिभा का दम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page