मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित,मेहदी प्रतियोगिता में दिखाया प्रतिभा का दम
चन्दौली सकलडीहा । क्षेत्र के भोजापुर में शनिवार को डॉ. अम्बेडकर स्कूल में एक मेहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना था। इस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने पर छात्राओं में काफी खुशी देखने को मिली।वही हाईस्कूल वर्ग में कक्षा 9A की छात्रा खुशी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9B के सिद्धि ने द्वितीय तथा कक्षा 9B के मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर वर्ग में कक्षा 8A के शिवांगी यादव प्रथम, मुस्कान यादव द्वितीय तथा कुसुम कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों व विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजयी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्ट पूर्व इनकमटैक्स कमिश्नर आरके प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनके ज्ञानवर्धन में भी सहायक होती हैं यह कार्यक्रम हर वर्ष कराया जाता है।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। तथा विजेता छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कुमार ने बताया कि विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं के साथ ही प्रतिभागियों के भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर लीलावती पांडेय,चिंता देवी,किरण देवी,सरिता यादव,बंदना देवी,आरती देवी,संदीप ,उदय,राजीव,सुनील,आनन्द,हरिओम,आकाश,चंदन,महंत,सहित अन्य मौजूद रहे।