Home चंदौली ताजपुर से रूपेठा तक जर्जर मार्ग, जगह-जगह गड्ढों से हादसे का खतरा

ताजपुर से रूपेठा तक जर्जर मार्ग, जगह-जगह गड्ढों से हादसे का खतरा

0
ताजपुर से रूपेठा तक जर्जर मार्ग, जगह-जगह गड्ढों से हादसे का खतरा

ताजपुर से रूपेठा तक जर्जर मार्ग, जगह-जगह गड्ढों से हादसे का खतरा

ताजपुर गांव के समीप जर्जर सड़क से हादसे की आशंका

सकलडीहा। सकलडीहा हाईवे से ताजपुर होते हुए रूपेठा तक जाने वाला मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क किनारे रजवाहा होने के कारण राहगीरों को हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।सकलडीहा रजवाहा के किनारे से होकर यह मार्ग तेंदुई, सिरोहुपुर, दुर्गापुर, ताजपुर, हरिहरपुर, लेहरा, सरेहुआ कला, सरेहुआ खुर्द होते हुए रूपेठा तक जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन सुबह-शाम हजारों लोगों के साथ नर्सिंग छात्राओं का भी आवागमन होता है। सड़क की हालत खराब होने के साथ ही रजवाहा का तटबंध भी सड़क के बराबर हो गया है। ऐसे में आमने-सामने वाहन आने पर अनियंत्रित होकर नहर में गिरने की आशंका बनी रहती है।ताजपुर गांव के समीप चौहान बस्ती के अलावा परिषदीय विद्यालय भी स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार रजवाहा में पानी अधिक होने पर सड़क पर पानी बहने लगता है और कई बार विद्यालय परिसर में भी पानी पहुंच जाता है। इससे बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।पूर्व ग्राम प्रधान अमित सिंह, डा. एसके शुक्ला, सतीश चंद्र, सुभाष पांडेय, राजेश चौहान समेत ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के साथ रजवाहा के तटबंध को भी दुरुस्त कराने की मांग की है। एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लिया गया है। सड़क और सकलडीहा रजवाहा के तटबंध की मरम्मत कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page