Home चंदौली स्थायी मंडी की मांग को लेकर फल-सब्जी विक्रेताओं की बैठक

स्थायी मंडी की मांग को लेकर फल-सब्जी विक्रेताओं की बैठक

0
स्थायी मंडी की मांग को लेकर फल-सब्जी विक्रेताओं की बैठक

स्थायी मंडी की मांग को लेकर फल-सब्जी विक्रेताओं की बैठक

मांगें पूरी न होने पर आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

चंदौली/पीडीडीयू नगर। सब्जी मंडी क्षेत्र में फल एवं सब्जी विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने व्यवसायियों के साथ बैठक की। इसमें स्थायी फल-सब्जी मंडी और वेंडिंग जोन की व्यवस्था करने के साथ ही नो-एंट्री के दौरान कच्चे माल के आवागमन में छूट देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।एसडीएम ने व्यवसायियों की समस्याएं सुनते हुए बताया कि विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन की ओर से संभावित जमीनों का निरीक्षण किया गया है। व्यवसायियों की ओर से रखे गए सुझावों और मांगों को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के लिए प्रशासन स्तर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही विक्रेताओं से आंदोलन न करने की अपील की।फल एवं सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर ने कहा कि व्यापारी करीब 20 वर्षों से स्थायी फल-सब्जी मंडी और वेंडिंग जोन की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।उन्होंने कहा कि व्यवसायियों की तीन प्रमुख मांगें हैं। इनमें स्थायी फल-सब्जी मंडी की स्थापना, वेंडिंग जोन की व्यवस्था तथा नो-एंट्री में फल-सब्जी समेत अन्य कच्चे माल के आवागमन को छूट देना शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करने के साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनकर, महामंत्री बृजमोहन प्रसाद सोनकर, मंत्री बिल्लू सरदार, मीडिया प्रभारी मनोज जायसवाल समेत बड़ी संख्या में फल एवं सब्जी विक्रेता मौजूद रहे।

Previous article रक्तदान के लिए बढ़े हाथ, 15 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित
Next article जनसुनवाई में एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page