Home Uncategorized बंदरों के आतंक से पूजा-पाठ भी मुश्किल,मंदिर में श्रद्धालुओं पर झपट्टा

बंदरों के आतंक से पूजा-पाठ भी मुश्किल,मंदिर में श्रद्धालुओं पर झपट्टा

0

बंदरों के आतंक से पूजा-पाठ भी मुश्किल, मंदिर में श्रद्धालुओं पर झपट्टा

घरों में घुसकर सामान उठा रहे बंदर, छत पर बच्चों को दौड़ाते और महिलाओं को काटकर कर रहे घायल

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा सहित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्थिति यह है कि अब मंदिर में पूजा-अर्चना करना भी खतरे से खाली नहीं है। दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं के हाथ से प्रसाद और पूजा सामग्री छीनने के लिए बंदर अचानक झपट्टा मार देते हैं। इससे मंदिर आने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल है।कस्बे में बंदरों का आतंक मंदिर परिसर तक ही सीमित नहीं है। बंदर झुंड बनाकर घरों में घुस रहे हैं और खाने-पीने का सामान उठाकर ले जा रहे हैं। घर की छतों पर पहुंचकर बच्चों को दौड़ाने और उन पर हमला करने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बंदरों को भगाने की कोशिश करने पर वे आक्रामक होकर लोगों पर झपट पड़ते हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार बंदरों के हमले में सीताराम,पुर्णिमा गुप्ता, निर्मला देवी, सम्मो सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। महिलाओं के काटे जाने की घटनाओं से परिवारों में चिंता बढ़ गई है। बच्चों को छत पर अकेले भेजने से भी लोग डर रहे हैं।पूजा के बीच अचानक झपट्टा, श्रद्धालुओं में दहशत
प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर परिसर में बंदर पहले से मौजूद रहते हैं और प्रसाद या फल आदि देखते ही झपट्टा मारते हैं। कई बार बंदरों के अचानक हमले से श्रद्धालुओं में अफरातफरी की स्थिति बन जाती है।लोगों का कहना है कि आस्था के इस प्रमुख स्थल पर लोग शांतिपूर्वक पूजा करने आते हैं, लेकिन बंदरों के आतंक के कारण उन्हें हर समय सतर्क रहना पड़ता है। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को लेकर परिजन चिंतित रहते हैं।वन विभाग से अभियान चलाने की मांग कस्बावासियों ने वन विभाग और शासन-प्रशासन से तत्काल बंदर पकड़ने का अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बंदरों को आबादी और मंदिर परिसर से सुरक्षित तरीके से हटाकर उचित स्थान पर पहुंचाया जाए। लोगों ने आशंका जताई कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन कोई गंभीर हादसा हो सकता है।कस्बावासियों ने प्रशासन से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की है।

इनसेट

घायल ,पूर्णिमा गुप्ता,निर्मला देवी

Previous article नजर हटते ही बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, चार नाबालिग समेत कबाड़ी युवक भी हिरासत में
Next article अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरी, युवक गंभीर घायल,रेफर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page