Home चंदौली मानदेय बढ़ाने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आशाओं ने सौंपा पत्रक, 30 सितंबर को लखनऊ में धरना

मानदेय बढ़ाने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आशाओं ने सौंपा पत्रक, 30 सितंबर को लखनऊ में धरना

0
मानदेय बढ़ाने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आशाओं ने सौंपा पत्रक, 30 सितंबर को लखनऊ में धरना

मानदेय बढ़ाने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आशाओं ने सौंपा पत्रक, 30 सितंबर को लखनऊ में धरना

सकलडीहा। आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सकलडीहा में संबंधित अधिकारियों को पत्रक सौंपकर 30 सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रस्तावित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने शासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर समस्याओं के समाधान की मांग की।
आशा एवं आशा संगिनी एकता कार्यकर्ता समिति के बैनर तले होने वाले प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेशभर से आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर अपनी मांगों को शासन के समक्ष रखेंगी। उनकी प्रमुख मांगों में आशा कार्यकर्ता को 21 हजार रुपये और आशा संगिनी सुपरवाइजर को 26 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग शामिल है।इसके अलावा आशा एवं आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा, सभी जनपदों में निर्धारित बजट के साथ मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने, रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती व पदोन्नति की व्यवस्था करने तथा कार्यक्षेत्र के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, मोबाइल, प्रशिक्षण और बीमा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशा और आशा संगिनी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें मानदेय और सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर 30 सितंबर को लखनऊ में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।इस दौरान संगठन की ओर से प्रशासन को दिए पत्र में कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने का आश्वासन भी दिया गया है।

सकलडीहा में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तावित लखनऊ धरना-प्रदर्शन को लेकर सौंपा गया पत्रक।

Previous article यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रखें जीवन
Next article सीबीएसई कार्यशाला में शिक्षकों को मिला नई शिक्षा नीति का प्रशिक्षण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page