Home चंदौली भारतीय की शिक्षा पद्धति तनावमुक्त और बुद्धि के विकास योग्य:डा.धनंजय राय

भारतीय की शिक्षा पद्धति तनावमुक्त और बुद्धि के विकास योग्य:डा.धनंजय राय

0
भारतीय की शिक्षा पद्धति तनावमुक्त और बुद्धि के विकास योग्य:डा.धनंजय राय


भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री डा.धनंजय राय ने विस्तार से किया कार्यशाला

डायट पर शिक्षा मे नवाचारी प्रयोग सम्बन्धी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन


सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर मंगलवार को डायट प्राचार्य विकायल भारतीय की अध्यक्षता में शिक्षा में नवाचारी प्रयोग पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला  के मुख्य अतिथि भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री, योगाचार्य एवं साहित्यकार डॉ० धनंजय राय ने भारतीय शिक्षा पद्धति पर विस्तार से चर्चा किया। इस मौके पर डायट प्रशासन की ओर से अमेरिकी अर्थशास्त्री का समय देने के लिये आभार प्रकट करते हुए स्वागत किया।
 कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए डा.धनंजय राय अमेरिकी अर्थशास्त्री ने कहा कि भारती शिक्षा पद्धति बुद्धि के विकास, तनावमुक्त एवं चिंतन पूर्ण शिक्षा है। नई शिक्षा नीति में नवाचारी शिक्षा के साथ ही अर्थव्यवस्था एवं उद्यम पर आधारित विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने जीवन के व्यावहारिक अनुभवों को प्रतिभागियों के सम्मुख साझा किया । हार्वर्ड विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त एवं विश्व बैंक से सेवानिवृत्त डॉ धनंजय राय कैली चन्दौली के निवासी हैं। इनकी नवाचारी शिक्षा एवं योग पर कई पुस्तके प्रकाशित हैं । सोशल मीडिया एवं विभिन्न प्लेटफार्म पर कई शिक्षाप्रद सामग्री उपलब्ध है। कार्यशाला के नोडल डॉ बैजनाथ पांडेय ने मुख्य अतिथि के द्वारा विभिन्न प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन हेतु मुख्य अतिथि के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गयी। अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यशाला का समापन हुआ। इस दौरान डायट प्रवक्ता डॉ रोशन कुमार सिंह, लिली श्रीवास्तव, डॉ जितेन्द्र सिंह, डॉ अज़हर सईद, डॉ मंजु कुमारी, जयंत कुमार यादव, देवेन्द्र उपाध्याय, प्रधानाध्यापक संजय सिंह, हिमांशु पाण्डेय, चन्द्रधर दीक्षित, शिक्षक प्रशांत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous article बीएड की प्रथम समेस्टर की परीक्षा में 21 नकलची रिस्टीकेट
Next article अज्ञात वाहन के टक्कर से मासूम छात्र की मौके पर मौत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page