Home चंदौली बीएड की प्रथम समेस्टर की परीक्षा में 21 नकलची रिस्टीकेट

बीएड की प्रथम समेस्टर की परीक्षा में 21 नकलची रिस्टीकेट

0
बीएड की प्रथम समेस्टर की परीक्षा में 21 नकलची रिस्टीकेट

सकलडीहा। महात्मागांधी काशी विश्व विद्यालय विद्यापीठ की ओर से स्नातक और स्नाकोत्तर एवं बीएड की परीक्षा शुरू कराया गया है। सकलडीहा पीजी कॉलेज में स्नातक और स्नाकोत्तर एवं बीएड का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। मंगलवार को बीएड प्रथम समेस्टर की परीक्षा में विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 21 नकलची को आंतरिक उड़ाकादल की टीम ने पकड़ा। टीम की रिपोर्ट पर प्राचार्य ने सभी को रिस्टीकेट कर दिया। प्राचार्य और कॉलेज प्रशासन की इस कार्रवाई से परीक्षार्थियों में खलबली मची हुई है।
सकलडीहा पीजी कॉलेज में बी एड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में जमुना देवी महाविद्यालय बलुआ और जमुना देवी महिला महाविद्यालय बढ़वलडीह, स्वामी स्वामी शरण महाविद्यालय कमालपुर और  सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल थे। महाविद्यालय के आंतरिक उड़ाकादल की टीम की गहन जांच में कुल 21 नकलची को नकल करते हुए पकड़ा गया। जिसमें यमुना देवी महाविद्यालय के 19 परीक्षार्थी और स्वामी शरण महाविद्यालय कमालपुर के 2 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। टीम की रिपोर्ट पर प्राचार्य ने सभी को रिस्टीकेट कर दिया। प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि किसी भी कीमत पर परीक्षा की सुचिता एवं पवित्रता भंग नहीं होने दी जाएगी। महाविद्यालय अपने गरिमा के अनुरूप एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप और विश्वविद्यालय परीक्षा नियमावली के अनुसार ही परीक्षा कराने के लिए कटिवद्ध है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page