Home चंदौली सकलडीहा में गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली

सकलडीहा में गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली

0
सकलडीहा में गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली


सकलडीहा में जगह जगह ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि और अलग से लगाये जायेगें ट्रांसफार्मर


गर्मी में ओवर लोडिंग और ब्रेक डाउन की समस्या से मिलेगी निजात


सकलडीहा।इस बार गर्मी में सकलडीहा कस्बा सहित आसपास गांव के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिये विभाग की ओर से तैयार तेज कर दिया गया है। मंगलवार को एक्सीईन विपिन कुमार के निर्देश पर एसडीओ सतीश कुमार और जेई मनीष कुमार टीम के साथ सकलडीहा कस्बा में सर्वे कर नये ट्रांसफार्मर लगाने का स्थल का सर्वे किया। इसके साथ ही जगह जगह ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि करने की बात कही।
सकलडीहा,नागेपुर,टिमिलपुर,तेन्दुई, ईटवा,सिरोहुपुर और दुर्गापुर सहित आसपास गांव के बिजली उपभोक्ताओं को इस बार गर्मी में बिजली की ओवर लोडिंग और ब्रेक डाउन की समस्या से निजात दिलाने की कवायद तेज कर दिया गया है। इस क्रम में सकलडीहा सधन तिराहे पर सौ केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा। इसके साथ ही टिमिलपुर रंगवर्षा मार्ग पर 250 का ट्रांसफार्मर अतिरिक्त लगाया जायेगा। इसके अलावा कोतवाली के पास लगी ट्रांसफार्मर की क्षमता 400 केवीए किया जायेगा। इसके अलावा तेन्दुई में भी अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाये जाने के लिये सर्वे किया गया। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली गर्मी में मिले इसके लिये विभाग की ओर से सर्वे किया जा रहा है। जगह जगह डबल पोल और चबुतरा का निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर अवर अभियंता मनीष कुमार, ठेकेदार गुड्डु सिंह,अजय कुमार,नितिन,प्रवीन,पंकज सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article जलभरॉव की समस्या से खेल ग्राउंड को मिलेगा निजात
Next article बीएड की प्रथम समेस्टर की परीक्षा में 21 नकलची रिस्टीकेट
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page