Home खेल कूद जलभरॉव की समस्या से खेल ग्राउंड को मिलेगा निजात

जलभरॉव की समस्या से खेल ग्राउंड को मिलेगा निजात

0
जलभरॉव की समस्या से खेल ग्राउंड को मिलेगा निजात


इंटर कॉलेज गेट के समीप ग्राम सभा की ओर से जर्जर नाला की निर्माण कराते हुए

सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज और पीजी कॉलेज मार्ग पर स्थित नाला जर्जर हो जाने के कारण खेल ग्राउंड में जलभरॉव की समस्या बनी रहती है। जिसके कारण खेल प्रेमियों के साथ इंटर कॉलेज के छात्र और एनसीसी स्काउट गाइड के बच्चों को अभ्यास करने में काफी परेशानी होती है। विधायक प्रभुनारायण सिंह के पहल पर ग्राम सभा नागेपुर की ओर से जर्जर नाला का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इससे काफी सहुलियत मिलेगी।
सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल ग्राउंड ब्लॉक स्तर पर सबसे बड़ा ग्राउंड है। यहां पर चुनाव के दौरान विभिन्न पार्टियों की जनसभा का आयोजन होता है। इस खेल ग्राउंड पर सुबह शाम सैकड़ों ग्रामीण वॉकिंग करते है। इसके अलावा क्रिकेट खेल का आयोजन आये दिन होता है। विद्यालय के छात्रों से लेकर एनसीसी,स्काउट गाइड के छात्र अभ्यास करते है। ग्रामीणों का आरोप है कि इतना बड़ा खेल ग्राउंड होने के बाद भी अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि खेल ग्राउंड के सुंदरीकरण तो दूर बाउंड्री तक नहीं कराये जाने से खेल ग्राउंड में जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न हो जाता है। जबकि हर गांवों में शासन की ओर से ओपेन जिम भी लाखों की लागत से लगाया जा रहा है। बीते कई माह से कॉलेज मार्ग की जर्जर नाला के कारण नाबदान का पानी खेल ग्राउंड में भर जा रहा था। जिसे लेकर काफी आक्रोश था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह के पहल पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने ग्राम सभा की ओर से नाला निर्माण कार्य शुरू कराया है। इस बाबत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव ने बताया की जर्जर नाला की मरम्मत और उंचाई बढ़ाया जा रहा है। जिससे नाबदान के पानी से खेल ग्राउंड को निजात मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page